ग्रेटर नोएडा।। हॉस्टल का खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग हुए छात्र, अस्पताल में चल रहा है इलाज

संवाददाता, ग्रेटर नोएडा।।  नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के आर्यन रेजीडेंसी और लॉयड के हॉस्टल मे रह रहे करीब 2 सौ छात्र फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रों का इलाज चल रहा है। छात्रों का आरोप है को हॉस्टल द्वारा गलत खाना परोसा गया था। छात्रों ने हॉस्टल संचालक पर कई आरोप लगाए हैं। कोतवाली नॉलेज पार्क पुलिस का कहना है कि, मामला उनकी संज्ञान में है। आठ मार्च की शाम छात्रों भोजन खाया गया था। जिससे छात्रों को पेट खराब हो गया। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। सभी छात्रों की हालत ठीक है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!