शादी समारोह में आए युवक पर किया हमला, 2 पर केस दर्ज

संवाददाता, ग्रेटर नोएडा।। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के उस्मानपुर गांव निवासी एक युवक को रंजिश के चलते पड़ोस के ही लोगों ने एक शादी समारोह के पंडाल में पीटकर घायल कर दिया। घायल का दनकौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
       उस्मानपुर गांव निवासी समीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गुरुवार की रात उनके गांव की एक व्यक्ति के यहां शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए उनका बेटा मोनू भी गया था। आरोप है कि रंजिश के चलते गांव के ही अनस और नवेद ने उसके साथ पंडाल के अंदर ही गाली-गलौच देनी शुरू कर दी। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। इस घटना में मोनू घायल हो गया। घटना को अंजाम देखकर आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी दनकौर संजय सिंह का कहना है कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
error: Content is protected !!