दनकौर में पड़ोसी पर घर से अपहरण कर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर 4 पर केस दर्ज

संवाददाता, ग्रेटर नोएडा।। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मंडपा गांव निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोस के एक व्यक्ति पर अपने साथियों के साथ पत्नी को घर से अपहरण कर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कर लिया है।
        पीड़ित महिला के पति का आरोप है कि 14 सितंबर 2023 की रात में वह किसी काम से परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। जिनकी पत्नी और उनकी बुजुर्ग मां घर पर अकेली थी। उसी का फायदा उठाते हुए पड़ोस के ही शाहनबाज ने अपने साथी नईम, माजिद और एक अज्ञात के साथ उनकी मां से अलग दूसरे कमरे मिलकर सोई हुई। उसकी पत्नी का मुंह कपड़े से बांध दिया। जिसके बाद आरोपी अपहरण करके एक कार से बंधक बनाकर बाहर ले गए। आरोप है कि एक होटल में ले जाकर शाहनबाज ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी पीड़ित को गांव के बाहर रात को ही छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपनी सास को दी। जिसके बाद पीड़ित के पति को भी मामले की जानकारी हुई, तो उसने अपनी पत्नी को कोतवाली ले  जाकर इस संबंध में मामले की शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने उनकी कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद ही पीड़ित परिवार ने कोर्ट की शरण ली। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि इस मामले में तीन नामजद समेत 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांचकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
error: Content is protected !!